INTERNATIONAL WOMEN'S DAY 2020 "ONE DAY WORKSHOP"
राजस्थान राज्य भारत स्काउट्स व गाइड्स जिला मुख्यालय सीकर पर आयोजित राज्य पुरस्कार प्रशिक्षण शिविर एवं अनुसूचित जनजाति शिविर के दौरान गाइड्स के लिए अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष पर एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया| जिसमें कत्थक नृत्यांगना तीन बार गोल्ड मेडल हासिल कर चुकी सिमरत कौर, हरीतिमा की जिला कोऑर्डिनेटर शिल्पा चौकड़ीका एवं आलोक कौशिक जिला कोऑर्डिनेटर नेचुरोपैथी एवं योगा सेमिनार वक्ता के रूप में उपस्थित रहे| अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य पर स्काउट्स व गाइड्स ने जिला मुख्यालय सीकर पर रंगोली बनाई तथा विभिन्न प्रतियोगिताओं में भाग लिया| प्रतियोगिताओं में प्रथम, द्वितीय, तृतीय स्थान पर आने वालों को सम्मानित किया गया|