हम हमारा डिजिटल इंडिया"
आज के चुनौतीपूर्ण समय के दौरान जहां पूरा दुनिया कोरोनावायरस कोविड-19 महामारी से ग्रसित है वहीं अधिकांश कार्य ऑनलाइन गतिविधि की जा रही है इसी क्रम में भारत स्काउट एवं गाइड वैशाली द्वारा एक परिचर्चा का आयोजन ऑनलाइन किया गया ,जिसका विषय "हम और हमारा डिजिटल इंडिया" था इस परिचर्चा में जिले के 145 स्काउट एवं गाइड ने भाग लिया एवं अपने अपने प्रतिक्रिया व्यक्त किया ,अपने प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए गाइड आरती कुमारी ने कहा कि यदि अभी के चुनौतीपूर्ण समय में यदि हमारा देश ऑनलाइन डिजिटल गतिविधियां पूर्व से नहीं करता रहता तो बहुत असुविधा हो सकते थे आज ऑनलाइन बच्चों की पढ़ाई सभी गतिविधियों का मूल्यांकन इंटरनेट के माध्यम से हो रहा है हम अपनी दूरियों को डिजिटल इंडिया के माध्यम से नजदीक कर रहे हैं , प्रखंड प्रभारी राजापाकर श्री प्रमोद कुमार ने कहा कि एक दूसरों के साथ बातचीत कर कोविड-19 जैसे मामलों को कैसे नियंत्रित किया जाए इस पर विचार विमर्श भी करते हैं एवं डिजिटल गतिविधियां के माध्यम से हम अपनी गतिविधियों को सफलतापूर्वक अपने घर से कर पा रहे। स्काउट मास्टर जीतेश कुमार ने कहा कि भारत सरकार द्वारा संचालित डिजिटल इंडिया देश को एक डिजिटल रूप से सशक्त बनाने के लिए शुरूआत किया गया एक अभियान है इस अभियान की मकसद सरकारी सेवाओं को उन्नत करके कागजी कामकाज को कम करना है जिस का सदुपयोग अभी हो रहा है। इस मौके पर अनेक वक्ताओं ने अपने-अपने विचार व्यक्त किए जिसमें मुख्य रूप से स्काउट मास्टर श्रवन कुमार ,सौरभ कुमार, जागृति, निरंजन कुमार, भूषण भक्त मुख्य थे। जिला संगठन आयुक्त श्री ऋतुराज ने इस परिचर्चा में ऑनलाइन भाग ले रहे हैं सभी प्रतिभागियों को संबोधित करते हुए कहा कि आज की परिस्थिति में हम अधिकांश कार्य अपने घर से करें एवं घर में सुरक्षित रहें। सरकार द्वारा दिए गए निर्देशों को सुलभ एवं सुगम बनाने का बेहतरीन माध्यम डिजिटल इंडिया भारत सरकार की एक पहल है जिसके तहत सरकारी विभागों को देश की जनता से जोड़ना है जिसका उद्देश्य सुनिश्चित कराना है कि बिना कागज के इस्तेमाल के सरकारी सेवाएं इलेक्ट्रॉनिक रूप से जनता तक पहुंच सके ,इस योजना का एक उद्देश्य ग्रामीण इलाकों को हाई स्पीड इंटरनेट के माध्यम से जोड़ना भी है डिजिटल इंडिया के माध्यम से आज सभी मंत्रालय विभाग अपनी सेवाएं जनता तक पहुंचाते हैं ,जिसमें स्वास्थ्य शिक्षा और न्याय की सेवा इत्यादि सुलभ हो गया है वहीं जिला संगठन आयुक्त श्री ऋतुराज ने बताया कि डिजिटल इंडिया इसकी शुरुआत 1 जुलाई 2015 को माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के द्वारा किया गया जिसकी निगरानी प्रधानमंत्री की अध्यक्षता में बनी कमेटी करती है। आज जहां पूरा देश ही नहीं पूरा विश्व कोविड 19 महामारी से जूझ रहा है इस परिचर्चा के माध्यम से अधिक से अधिक लोगों को जागरूक करते हुए स्काउट गाइड स्वयं एवं अपने अधिक से अधिक परिजनों को फोन के माध्यम से सूचित करें ,कि बैंक इत्यादि के कार्य भी डिजिटल रूप से करें ऑनलाइन करें ताकि हम अपने घर मैं सुरक्षित रह सकें। अपने निजी पासवर्ड किसी को ना दें ,नहीं सोशल मीडिया पर शेयर करें, डिजिटल माध्यम को अपनाने से हम अपने आप को बहुत ही सुरक्षित होते हैं साथ ही धन की भी बहुत बचत होती है और सरकार द्वारा चलाए जा रहे हैं सभी कार्य योजनाओं को हम आसानी से प्राप्त कर सकते हैं।