Flag day celebration

Flag day celebration

दिनाक: 7 नम्बर,2018

टीम समर्थ ने मनाया भारत स्काउट्स एवं गाइड्स संस्था का 68वां स्थापना दिवस

टीम समर्थ के साथ री इमेजिन ज़िन्दगी के सदस्यों ने मनायी दीवाली।

जिला कुल्लू में चल रहे समर्थ प्रोजेक्ट के तहत आज भारत स्काउट्स एवं गाइड्स का 68वां स्थापना दिवस व् दिवाली कार्यक्रम एक साथ स्लम एरिया कुल्लू के साथ लगते ग्राउंड में मनाया गया।

इस कार्यक्रम में वतौर मुख्यातिथि री इमैजिन ज़िन्दगी संस्था के अध्यक्ष श्री क्रिस ठाकुर ने की उनके साथ विशिष्ट अतिथि  के तौर इमैजिन ज़िन्दगी संस्था के सदस्य राज व् मनीष मौजूद रहे।

 कार्यक्रम की शुरुवात झड़ा दिवस कार्यक्रम में फ्लेग ब्रेक कर किया गया। इस कार्य्रकम में सहायक राज्य संगठन आयुक्त(राज्य मुख्यालय शिमला) श्री रोहित ठाकुर द्वारा भारत व् हिमाचल प्रदेश में किस प्रकार स्काउटिंग शुरू हुई उस विषय पर प्रकाश डाला गया व् बताया गया कि किस तरह सन 1950 में स्थापना के बाद भारत में स्काउटिंग कार्य कर रही है। 

साथ ही में दिवाली के अवसर पर बच्चों में मिठाइयां बांटी गई व् बच्चों को गेम्स भी करवाई गई।

 झंडा दिवस कार्यक्रम के प्रभारी व् सहायक रोवर लीडर विवेक शर्मा ने बताया आज के कार्यक्रम में प्रोजेक्ट डाइरेक्टर ज्योति चरण चौहान, असिस्टेंट डायरेक्टर हिम्मत ठाकुर, पार्वती रेंजर्स ओपन टीम की रेंजर लीडर गीता राजपूत , सहायक रेंजर लीडर संतोष जी व् राजकीय महाविद्यालय हरिपुर से 10 रेंजर्स व् 07 रोवर्स , देव भूमि रोवर्स ओपन क्रू से 10 रोवर्स, पार्वती रेंजर्स ओपन टीम से 08 रेंजर्स व् 35 स्लम एरिया के बच्चे मौजूद रहे। 

कार्यक्रम का समापन विधिवत रुक से फ्लैग डाउन व् राष्ट्रगान के साथ किया गया। वहीं कार्यक्रम के मुख्यातिथि क्रिस ठाकुर जी ने बच्चों व् रोवर्स रेंजर्स के कार्य की सराहना की व् सभी को दिवाली की शुभकामनायें दी।

Number of participants
1
Service hours
3
Location
India
Topics
Personal safety
Legacy BWF
Communications and Scouting Profile
Youth Programme

Share via

Share