Environment day celebration
दिनाक 5 जून 2016 को राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय रायसन जिला कुल्लू में जाकर हमने पर्यावरण दिवस को मनाया।
सबसे पहले स्कूल में जाकर हम वहा के स्काउट मास्टर ओर गाइड कैप्टन से मिले फिर स्कूल के स्काउट्स व गाइड्स के साथ मिलकर स्कूल परागण की सफाई की।
फिर हम पास में स्थित ढेरा सेरी गांव मे एक मंदिर परिसर में दस देवदार के पौधे लगाए । और मैने बच्चों को पर्यावरण संरक्षण के बारे मे जानकारी दी । इस प्रकार हमने 6 घंटे काम किया । इसमें स्काउट्स व गाइड्स को मिलाकर 17 सदस्यों ने कार्य किया ।