एक दिवसीय स्काउट शिविर ।
राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय नग्गर में एक दिवसीय स्काउटिंग वर्कशॉप का आयोजन।
जिला कुल्लू के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय नग्गर में एक दिवसीय स्काउटिंग कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस कार्यशाला में देव भूमि रोवर्स ओपन क्रू के रोवर लीडर हिम्मत ठाकुर, सहायक रोवर लीडर विवेक शर्मा व राष्ट्रपति स्काउट केहर सिंह द्वारा वतौर रिसोर्स पर्सन शिरकत की। इस कार्यशाला में तृतीय सोपान, राज्यपुरस्कार, व राष्ट्रपति पुरस्कार करने बाले स्काउट्स व गाइड्स को दक्षता पदक व लॉग बुक के फॉर्मेट के बारे बताया गया व स्काउट्स व गाइड्स द्वारा अभी तक किये गए कार्य की जांच की गई।
जबकि प्रवेश कर चुके स्काउट्स गाइड्स के साथ ट्रूपवाइड व कंपनीवाइड गतिविधयां करवाई गई।
जिला संगठन आयुक्त(स्काउट) व स्काउट मास्टर नग्गर स्कूल श्री मनोहर लाल ठाकुर द्वारा यह जानकारी साझा की गई कि आने वाले समय मे इस तरह की कार्यशाला का आयोजन फिर से किया जाएगा जिसमे स्काउट्स- गाइड्स के प्रवेश से राष्ट्रपति पुरस्कार तक के सिलेबस को दोहराया जाएगा। इस कार्यशाला का आयोजन इसी महीने के तीसरे हफ्ते में किया जाएगा।
स्काउट्स ट्रूप के ट्रूप लीडर निखिल ठाकुर का देव भूमि रोवर्स ओपन क्रू धन्यवाद करती है कि उनके निमन्त्रण पर टीम द्वारा अपनी स्काउटिंग को बच्चों तक साझा करने का मौका मिला।।