Distt. Level VAN MAHOTASAV(Platation of saplings of Trees)

Distt. Level VAN MAHOTASAV(Platation of saplings of Trees)

*जिला कुल्लू के स्काउट्स गाइड्स रोवर्स रेंजर्स ने लिया वन महोत्सव कार्यक्रम में हिस्सा।*

जिला कुल्लू के 17 मील में वन विभाग के सौजन्य से वन महोत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में वतौर मुख्यातिथि वी. सुब्रमनियन मुख्य न्यायधीश हिमाचल प्रदेश न्यायालय ने हिस्सा लिया, साथ ही में वरिष्ठ न्यायधीश श्री धर्म चन्द चौधरी भी मौजूद रहे।

भारत स्काउट्स एवं गाइड्स जिला कुल्लू के स्काउट्स गाइड्स ने इस वन महोत्सव कार्यक्रम में श्री मनोहर लाल ठाकुर जिला संगठन आयुक्त स्काउट के नैतृत्व में हिस्सा लिया। श्री मनोहर लाल ठाकुर द्वारा जस्टिस वी सुब्रमनियन को स्कार्फ़ पहना कर सम्मानित किया गया।

इस कार्यक्रम में जिला के 3 स्कूलों राजकीय वरिष्ठ माद्यमिक पाठशाला नग्गर, ब्रान,मनाली के 50 स्काउट्स गाइड्स व् राजकीय महाविद्यालय हरिपुर , देव भूमि रोवर्स ओपन क्रू कुल्लू व् स्नो लैंड रोवर्स ओपन क्रू के 15 रोवर्स व् रेंजर्स ने हिस्सा लिया।
इस अवसर प्रेजिडेंट भारत स्काउट्स एवं गाइड्स व् उपायुक्त कुल्लू डॉ ऋचा वर्मा को भी स्काउट स्कार्फ़ पहना कर समानित किया।

इस अवसर पर जिला मुख्य आयुक्त व् उपनिदेशक उच्च शिक्षा कुल्लू श्री बलवन्त ठाकुर जी ने स्काउट्स गाइड्स को पावन अवसर पर भारत स्काउट्स एवं गाइड्स का प्रतिनिधित्व करने पर बधाई व् शुभकामनाएं दी

Number of participants
50
Service hours
300
Location
India
Topics
Personal safety
Legacy BWF
Global Support Assessment Tool

Share via

Share