अंतराष्ट्रीय शांति दिवस 2017

अंतराष्ट्रीय शांति दिवस 2017

अंतराष्ट्रीय शांति दिवस 2017 Date - 21/09/2017 आज हिमालयन रोवर्स ओपन क्रू के सदस्यों नें राजकीय वरिष्ट माध्यमिक पाठशाला कटराईं में अंतराष्ट्रीय शांति दिवस के उपलक्ष्य में एक कार्यक्रम का आयोजन किया जिस दौरान पाठशाला के 46 विद्यार्थियों को शांति शब्द से अवगत कराया गया । विशेषतः समाज में फ़ैल रही कुरीतियों को दूर करने के लिए शांतिपूर्ण तरीके को कैसे अपनाया जाये के लिए प्रेरित किया । इस कार्यक्रम के मुख्य स्त्रोत व्यक्ति कुल्लू Messengers Of Peace के Local Coordinator व हिमालयन रोवर्स ओपन क्रू के रोवर श्री बीजू रहे जिन्होंने अपने वक्तव्य की शुरुआत में पहली नोबेल शांति पुरस्कार विजेता मदर टेरेसा का उदाहरण दिया,और कहा कि हमें अपने व्यक्तित्व को शांति पूर्ण रखना चाहिए और हर परिस्थितियों में सकारात्मक सोच को लेकर ही आगे बढ़ना चाहिए । इस कार्यक्रम के दौरान स्थानीय पाठशाला से स्काउट मास्टर, हिमालयन रोवर्स से श्री सुमित ठाकुर,श्री राजू,श्री शिव राम व , श्री भरत कुमार मौजूद रहे । कार्यक्रम की रूप रेखा हिमालयन रोवर्स ओपन क्रू के रोवर लीडर श्री कमलेश ठाकुर नें तैयार की थी ।
Number of participants
52
Service hours
260
Location
India
Topics
Youth Programme

Share via

Share