#100_years_of_rangering
India

#100_years_of_rangering

***देश में रेंजरिंग के 100 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में गो-ग्रो-ग्लो की थीम पर राष्ट्र स्तरीय रोवर रेंजर मीट शिविर का भव्य आयोजन 19 से 23 अगस्त 2019 तक राज्य प्रशिक्षण केंद्र जगतपुरा जयपुर में आयोजित किया । ***शिविर के दौरान विभिन्न प्रकार की प्रतियोगिताएं जैसे साहसिक प्रतियोगिता, एडवेंचर प्रतियोगिता, शिविर कला, कहानी लेखन, चित्रकला, निनाद इत्यादि प्रतियोगिताओं के साथ ही एक प्रदर्शनी भी लगाई गयी ।इसमें सभी राज्यों में रेंजरिंग के क्षेत्र में गत 100 वर्षों में किए गए कार्यों एवं कला कौशल को प्रदश्रित किया । शिविर के दौरान कौशल विकास, मैसेंजर ऑफ पीस तथा फ्री बीइंग मी के बारे में वार्ता कर रोवर रेंजर को प्रोत्साहित किया गया । ***शिविर का उद्घाटन 20 अगस्त को प्रातः 11ः00 बजे माननीय स्टेट चीफ कमिश्नर जे.सी. महांति एवं भारत स्काउट व गाइड राष्ट्रीय मुख्यालय नई दिल्ली के सानिध्य में आयोजित हुआ ।जिसमें विभिन्न सांस्कृतिक एवं लोक कलाओं का प्रदर्शन समस्त राज्यों से आए रोवर रेंजर द्वारा किया गया। शिविर का संचालन राष्ट्रीय मुख्यालय की उपनिदेशक (गाइड) सुश्री एम. एन. माचम्मा के द्वारा किया गया । ***राजस्थान प्रदेश के स्टेट चीफ कमिश्नर जे.सी. महांति के विशेष प्रयासों से इस राष्ट्र स्तर की गतिविधि के आयोजन का सुअवसर राजस्थान प्रदेश को प्राप्त हुआ है। इसमें विभिन्न राज्यों से लगभग 350 रोवर रेंजर द्वारा सहभागिता की गई । राजस्थान प्रदेश से 100 रोवर रेंजर सहभागिता के लिए शिविर स्थल पर पहुंचे थे।
Started Ended
Number of participants
350
Service hours
10500
Location
India
Topics
Personal safety
Youth Programme
Legacy BWF
Communications and Scouting Profile

Share via

Share