World Red Cross Day was celebrated.
*मूल्यांकन केंद्र को सैनिटाइज कर, रेड क्रॉस दिवस मनाया*
सीहोर /रेड क्रॉस एवं स्काउट प्रभारी संतोष सोनी द्वारा, विश्व रेडक्रॉस दिवस 8 मई ,शासकीय उत्कृष्ट उच्चतर माध्यमिक विद्यालय क्रमांक - 1 ,सीहोर में रेड क्रॉस दिवस मनाया गया।
कोरोना वायरस के चलते, मूल्यांकन केंद्र को सेनीटाइज किया गया , एवं उपस्थित परीक्षकों ने अपने हाथ हैंड वॉश और सैनिटाइजर से साफ किए। इस अवसर पर जिला समन्वयक प्राचार्य और जिला मूल्यांकन अधिकारी रविंद्र कुमार बांगरे ने केंद्र पर उपस्थित परीक्षकों को कोरोना वायरस से बचाव के लिए हिदायत दी गई, केंद्र पर सभी परीक्षक मास्क लगाकर और सोशल डिस्टेंसिंग का अनिवार्यता से पालन करेंगे।
रेड क्रॉस प्रभारी संतोष सोनी द्वारा केंद्र पर मास्क वितरण भी किए गए। फर्स्ट एड बॉक्स डेमोंस्ट्रेशन भी उपस्थित परीक्षकों के समक्ष किया गया एवं फर्स्ट ऐड की उपयोगिता और आवश्यकता को लेकर बीमारी और उसके उपचार के बारे में बताया।
कोरोना वायरस के चलते सैनिटाइजर और साबुन से हाथ धोने के तरीके भी बताए।
विश्व रेडक्रास दिवस के अवसर पर सहायक मूल्यांकन अधिकारी शिखर चंद जैन, अशोक राठौर,एसके पाठक, जिला रेडक्रास एवं स्काउट प्रभारी संतोष सोनी, Apne Ram जीवन कौशल शिक्षा के मास्टर ट्रेनर डॉ. देवेंद्र साहू, रामवृक्ष भारद्वाज उपस्थित