स्कूल चलो अभियान रैली एवम शैक्षिक उन्नयन गोष्ठी
दिनांक 9-04-2016 को न्याय पंचायत भाई जनपद सुलतानपुर उत्तर प्रदेश भारत में एक स्कूल चलो अभियान रैली एवम शैक्षिक उन्नयन गोष्ठी का आयोजन किया गया ।इस कार्यक्रम में क्षेत्र के विभिन्न विद्यालयों ने प्रतिभाग किया ।
कार्यक्रम को गति प्रदान करने के क्रम में पैदल मार्च निकाला गया एवम नारों व उद्घोष के साथ जनजागरण किया गया । इसके उपरान्त एक गोष्ठी का आयोजन किया गया ।
इस अवसर पर खण्ड शिक्षाधिकारी श्री ओंकार सिंह , व्यायाम शिक्षक श्री बृजेश सिंह , श्री बजरंग एवम ग्राम प्रधान जी स्वयम उपस्थित रहे ।