स्कूल चलो अभियान रैली - 2016 , सुलतानपुर, उत्तर प्रदेश, भारत
India

स्कूल चलो अभियान रैली - 2016 , सुलतानपुर, उत्तर प्रदेश, भारत

बेसिक शिक्षा परिषद विभाग सुलतानपुर, उत्तर प्रदेश, भारत के तत्वाधान से स्कूल चलो अभियान रैली - २०१६ का आयोजन किया गया I इस रैली का उद्देश्य अधिक से अधिक संख्या में 06 से 14 वर्ष के बालक बालिकाओं का नामांकन और शिक्षा का प्रचार प्रसार था i कार्यक्रम का शुभारम्भ जिले के मुखिया जिलाधिकारी श्री एस. राजलिंगम जी , जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी श्री दीवान सिंह यादव एवं मुख्या विकास अधिकारी श्री राम यज्ञ मिश्र जी ने संयुक्त रूप से किया i आस पास के विद्यालयों से बालक बालिकाओं एवं अध्यापकों ने इस कार्यक्रम में प्रतिभाग किया i इस अवसर पर स्वयं मैंने एवं विभाग के अन्य स्काउटर एवं गाइडर ने हिस्सा लिया i जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी श्री दीवान सिंह यादव को मस्सेजर ऑफ़ पीस की भी जानकारी दी गयी i उन्होंने भविष्य में इस आंदोलन को पूरा सहयोग देने का आश्वासन दिया i
Number of participants
2000
Service hours
8000
Location
India
Topics
Youth Programme

Share via

Share