इंदौर मैराथन में विजयंत स्काउट ग्रुप के स्काउट गाइड का सेवा कार्य
आज बच्चों के चेहरों पर बहुत ख़ुशी झलक रही थी। बच्चों ने अपने गले में अपनी उपलब्धियों के पुरूस्कार स्वरुप अपने गले में मैडल तो कई बार पहने थे, पर आज वे मैडल पहना रहे थे अपने नन्हे हाथों से दूसरों को।मेडल पाने वाले धावक इन स्काउट गाइड बच्चों के साथ आज सेल्फी ले रहे थे, फोटो खिंचवा रहे थे।
अवसर था इंदौर मेराथन के तीसरे एडीशन का । 5, 10 और 21 किलोमीटर की दौड़ पूरी करके आये हजारों सफल धावकों को जब ये बच्चे मुस्कुराते हुए अपने हाथों से मैडल पहना रहे थे तो धावकों की थकान भी इनकी मुस्कराहट से दूर हो रही थी। स्काउट गाइड को सहयोग देने के लिए, नाश्ते के वितरण के लिए विजयंत वेंचर क्लब की टीम भी पूरी मुस्तैदी से सहयोगरत थी।सुबह 6 बजे से 10 बजे तक 50 सदस्यों की टीम विजयंत सेवा कार्य में जुटी रही।टीम विजयंत के लिए एक और ख़ुशी का अवसर था कि उसके 5 सदस्यों विकास जैन, प्रताप दुबे, पारस जैन, मनोज गर्ग एवं वेदांत गर्ग ने 21 किलोमीटर की मेराथन सफलतापूर्वक पूरी की। बधाई.......
विशेष धन्यवाद नीरज भैया आपको, बच्चों को इतना प्यारा मौका उपलब्ध कराने के लिए।अब जब भी ये बच्चे मेराथन शब्द सुनेंगे आज की मधुर यादें इनके दिलों में फिर से ताजा हो जायेगी।