Home Stay & Hospility By Vijayant Scout Group To 16 Blind Divyang
12 दृष्टिबाधित दिव्यांग मुंबई से इंदौर 3 दिवसीय प्रवास पर 9 से 11 जुलाई को ज्ञानम गंगा के पर्सनालिटी डेवलपमेंट केम्प में पधारे। विजयंत स्काउट ग्रुप के 12 सदस्यों के निवास पर इन 12 दिव्यांगो एवं उनके 4 सहयोगियों को ठहराने का सौभाग्य प्राप्त हुआ। अद्भुत व्यक्तित्व और प्रतिभा के धनी थे ये सभी दृष्टिबाधित दिव्यांग मुंबईकर साथी। दृष्टि बाधित होते हुए भी अमरजीत सिंह जी 2 मेराथन 55 किलोमीटर की, 51 मेराथन 21 किलोमीटर की, 37 मेराथन 10 किलोमीटर की एवं 20000 फ़ीट की पहाड़ी पर चढ़ाई कर चुके है। नेहा पावसकर जी भी 16800 फ़ीट की पहाड़ी चढ़ चुकी है और 1200 फिट की रिवर क्रासिंग कर लिम्का बुक में अपना नाम दर्ज करा चुकी है। वैशाली जी इंटरनेशनल चेस चैम्पियन है तो मास्टर कृष्णा ताइक्वांडो का चैम्पियन। शिवानंद जी और फातिमा जी मुंबई से मनमाड़ किलोमीटर की दौड़ लगा चुके है। केतकी जी बच्चों को पढ़ा पढ़ा कर स्कॉलरशिप दिला चुकी है तो सुशांतू फुटबाल बहुत अच्छा खेल लेते है। राजेश भाई एक्युपंचर चिकित्सा से लोगो का इलाज है तो कृतिका ६ टी और मानसी ९ वी में 88 प्रतिशत अंक पाती है। इन सभी के साथ जब केम्प फायर का आयोजन किया तो वहाँ भी इन सभी की सक्रिय और शानदार दिल को छू लेने वाली प्रतिभा ने रोमांचित कर दिया। गाना गाना हो , नाटक करना हो, नृत्य करना हो या प्रस्तुत करना हो हास्य अदाकारी, सब कुछ लाजवाब था।इन सभी के साथ हर पल इनकी मदद को तत्पर मुंबई से पधारे जयंत जाधव जी, नलिन जी, मास्टर ओम,आकाश जी और तरलिका मेहता जी की सेवा भावना ने भी हमारे पूरे ग्रुप को बहुत प्रभावित किया। हम सभी को बहुत कुछ सीखने को मिला इन सभी साथियों की मेहमान नवाजी के दौरान। सलाम आप सभी की जिजीविषा को।और साथ ही सलाम विजयंत स्काउट के उन साथियों एवं उनके परिवारजनों को जिन्होंने सच्ची स्काउट भावना का परिचय देते हुए इंदौर की मेहमान नवाजी के संस्कारों और परम्परा को पूरी शिद्दत से अंजाम दिया। मुझे गर्व है कि मैं ऐसे साथियों के सानिध्य में हूँ। धन्यवाद राजेश शुक्ला जी विजयंत स्काउट ग्रुप को यह मौक़ा उपलब्ध कराने के लिए।