एम ओ पी कार्य

एम ओ पी कार्य

स्वतंत्रता संग्राम सेनानी पंडित रामबली मिश्र की 105वीं जयंती समारोह के उपलक्ष्य में श्री शोभाराम राष्ट्रीय इण्टर कालेज चन्दीपुर सुलतानपुर में त्रिदिवसीय स्काउट गाइड प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें 80स्काउट एवं 142गाइड सहित कुल222 प्रशिक्षुओं ने प्रशिक्षण प्राप्त किया ।उक्त प्रशिक्षण शिविर का संचालन मुख्य प्रशिक्षक श्री अशोक कुमार आचार्य जिला संगठन कमिश्नर (स्काउट) सुलतानपुर, श्री बलराम वर्मा जिला ट्रेनिंग काउन्सलर (स्काउट) सुलतानपुर, श्री महेन्द्र कुमार वर्मा जिला ट्रेनिंग काउन्सलर(स्काउट) सुलतानपुर,श्री रमेश कुमार जिला ट्रेनिंग काउन्सलर (स्काउट) सुलतानपुर एवं कु0 शालिनी सिंह जिला ट्रेनिंग कमिश्नर (गाइड) सुलतानपुर ने संयुक्त रूप से किया ।उक्त प्रशिक्षण में प्रशिक्षुओ को स्काउटिंग /गाइडिंग के आधारभूत तत्व, प्रार्थना, झण्डागीत, नियम, प्रतिज्ञा, सिद्धांत, प्राथमिक सहायता, मार्चपास्ट,कदमताल, बी0 पी0 सिक्स ,ध्वजशिष्टाचार, कैम्पफायर, खोज के चिह्न, सीटी के संकेत, अनुशासन, समाज सेवा कार्य,नाइट गेम्स व हाइक का बेहतरीन प्रशिक्षण प्रदान किया गया ।समापन समारोह की अध्यक्षता प्रबंधक श्री योगेन्द्र मिश्र ने किया ।मुख्य अतिथि के रूप में मौलाना मुख्तार शाही जी ने भी सभा को संबोधित किया ।विशिष्ट अतिथि त्रय राजीव मिश्र, प्रदीप मिश्र व शीतला प्रसाद मिश्र ने भी पंडित रामबली मिश्र व्यक्तित्व व कृतित्व पर प्रकाश डाला ।विद्यालय के प्राचार्य श्री काशीनाथ मिश्र ने आये हुए अतिथियों के प्रति आभार व्यक्त किया ।इस अवसर पर विद्यालय के शिक्षक श्री अशोक कुमार मिश्र, स्काउट मास्टर श्री रमेश कुमार पांडेय, श्री तेजभान पाण्डेय, रामरूप चौधरी आदि गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे ।जिला कमिश्नर (स्काउट)सुलतानपुर डॉ के0डी0सिंह व सहायक जिला कमिश्नर (स्काउट) सुलतानपुर श्री देवेन्द्र देव त्रिपाठी ने शिविर का निरीक्षण किया गया । सर्वधर्म प्रार्थना, स्वच्छ भारत मिशन के अन्तर्गत साफ सफाई अभियान से क्षेत्र में जागरूकता आई है ।
Started Ended
Number of participants
231
Service hours
2079
Location
India
Topics
Youth Programme
Personal safety

Share via

Share