एम ओ पी कार्य
जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान सुलतानपुर में प्रशिक्षणरत बी टी सी 2014 बैच वर्ग बी के प्रशिक्षुओं को स्काउट -गाइड कार्य अनिवार्य प्रशिक्षण प्रदान किया गया जिसमें उन्हें स्काउटिंग के आधारभूत तत्व, ध्वजशिष्टाचार,कदमताल, मार्चपास्ट, बी पी सिक्स,सीटी के संकेत, बिना बर्तन के भोजन बनाना, टेन्ट पिचिंग ,गाँठ एवं बंधन, प्राथमिक सहायता, नियम, प्रतिज्ञा ,प्रार्थना ,झण्डागीत, खोज के चिह्न, आयु के अनुसार वर्गीकरण ,सर्वधर्म प्रार्थना,कैम्पफायर व मैसेन्जर ऑफ पीस आदि विषयों की विस्तृत जानकारी प्रदान की गयी। समापन समारोह की अध्यक्षता वरिष्ठ प्रवक्ता डायट महेन्द्र कुमार कनौजिया जी ने किया । इस अवसर पर डायट प्रवक्ता श्री राजपति यादव,श्री सुनील बरनवाल,श्री संजय मिश्रा ,श्रीमती सावित्री सिंह, श्रीमती अनीता यादव डाॅ0 सरिता तिवारी,श्रीमती मधु श्रीवास्तव व अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे ।उक्त शिविर का संचालन श्री अशोक कुमार आचार्य जिला संगठन कमिश्नर (स्काउट )सुलतानपुर, श्री महेन्द्र कुमार वर्मा जिला ट्रेनिंग काउन्सलर (स्काउट )सुलतानपुर, श्री बलराम वर्मा जिला ट्रेनिंग काउन्सलर (स्काउट )सुलतानपुर, श्री रमेश कुमार जिला ट्रेनिंग काउन्सलर (स्काउट )सुलतानपुर व कु0 शालिनी सिंह जिला ट्रेनिंग कमिश्नर (गाइड )सुलतानपुर ने संयुक्त रूप से किया । उक्त प्रशिक्षण में 53स्काउट ,44गाइड , 08प्रवक्ता व05ट्रेनर सहित कुल 110व्यक्तियों ने प्रतिभाग किया ।शिविर अत्यंत सफलता रहा।