Workshop on Scouting

Workshop on Scouting

संजौली कॉलेज की रोवर्स एंड रेंजर्स इकाई ने किया प्रेरक कार्यशाला का आयोजन आज दिनांक 7 सितम्बर 2019 को राजधानी शिमला स्थित उत्कृष्ट शिक्षा केंद्र राजकीय महाविद्यालय संजौली की रोवर्स एंड रेंजर्स इकाई ने एक प्रेरक कार्यशाला का आयोजन किया। महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ चंद्र भान मेहता ने इस कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। अपने संबोधन में डॉ मेहता ने विद्यार्थियों के व्यक्तित्व विकास में रोवर्स एंड रेंजर्स इकाई के योगदान की प्रशंसा की। उन्होंने महाविद्यालय की रेंजर अंजलि वर्मा के राष्ट्रीय स्पर्धा में चयन होने पर गर्व की अनुभूति व्यक्त की। डॉ मेहता ने महाविद्यालय के रोवर्स स्काउट लीडर प्रो विशाल रांगटा और रेंजर लीडर प्रो अनुपमा चौधरी के सुयोग्य नेतृत्व व निर्देशन को इस उपलब्धि का श्रेय देते हुए उम्मीद जताई कि भविष्य में महाविद्यालय से ऐसे अनेक होनहार विद्यार्थी राष्ट्रीय पटल पर प्रदेश का नेतृत्व करेंगे।  कार्यक्रम में रोवर्स एंड रेंजर्स ओपन यूनिट रोडोडैंड्रौन के रोवर लीडर श्री निपुल शर्मा मुख्य वक्ता के रूप में शामिल हुए। उन्होंने अपने प्रेरणादायक विचारों से विद्यार्थियों को स्काउटिंग के तीन सिद्धांतो - ईश्वरीय सेवा, जनसेवा एवं स्वयं के प्रति कर्तव्य - पर विस्तार से समझाया और समाज सेवा व लोक उत्साहवर्धन के कार्यों में बढ़चढकर भाग लेने के लिए प्रेरित किया।  महाविद्यालय के सभागार में आयोजित इस कार्यक्रम में कला संकाय के प्रथम वर्ष के लगभग दो सौ विद्यार्थियों ने भाग लिया, जिनमें से तीस विद्यार्थियों ने कार्यशाला से प्रभावित होकर तत्काल रोवर्स एंड रेंजर्स में शामिल होने के लिए पंजीकरण करवाया। कार्यक्रम के अंत में प्रो अनुपमा चौधरी ने सभी अतिथियों एवं विद्यार्थियों का धन्यवाद किया।
Number of participants
1
Service hours
5
Location
India
Topics
Youth Programme
Youth Engagement
Growth

Share via

Share