Moot camp 2018

Moot camp 2018

दिनाक 15 फ़रवरी 2018 को मै ओर मेरी टीम मूट कैम्प धर्मशाला पहुंचे। हालांकि कैम्प 18 से शुरू था । पर हमें स्टेट स्टाफ की ओर से जल्दी कैम्प में बुलाया था । हमे कैम्प की तैयारी करनी थी । कैम्प में पहुचकर हमारी टीम को कैम्प्स का मुआयना करने को कहा गया । बच्चों के रहने की व्यवस्था देखनी थीं । उसके बाद हमने कैम्प में जो वेनर लगने थे । उसको लगया ओर ऑडिटोरियम को सुव्यवस्थित किया । मैदान की सफाई की । पानी और भोजन की व्यवस्था की । 15 तारिक से 17 तारिक तक हमारी पूरी तैयारी हो चुकी थी । अब 18 तारिक को हर ज़िला के कॉलेज के रोवर व रेंजर्स का आना शुरू हो गया । रोवर्स ओर रेंजर्स को रहने के लिए रूम दिए गए। बेडिंग आदि सुव्यवस्थित तरीके से सभी को दी गई । लगभग 650 रोवर्स व रेंजर्स कैम्प में भाग लेने पहुंच गए थे । मुझे सर्विस रोवर्स का इंचार्ज बनाया हुआ था । मेने सर्विस रोवर्स की टीमें बनाई और उनको अलग अलग काम दिया । सभी ने अपनी अपनी ड्यूटी अच्छे से निवाई । 20 तारिक को मुझे 25 रोवर्स ओर 25 रेंजर्स को हाईक पर ले जाने की ज़िम्मेदारी दी गई इसमे रोवर्स का इंचार्ज मुझे ओर रॉजर्स का इंचार्ज प्रोफेसर आशा को बनाया गया । हैम दोपहर 3 बजे हाईक के लिए रबना हुए और 8 बजे शाम को हाईक बाले स्थान में पहुच गए । अब हमें 12 टेंट को लगाना था । उस दिन बड़ी बात ये थी कि सभी टेंट्स रेंजर की टीम ने लगाए । रात को कैम्प फायर रखा गया सभी ने बहुत एन्जॉय किया । सुबह हमे वापिस  कैम्प लौटना था । हम सभी ने टेंट को सुव्यवस्थित तरीके से उखाड़ दिए । वहां परिसर की सफाई की ओर वापिस कैम्प के लिये लॉट पड़े । वापिस आते ही मुझे प्रश्नोत्तरी में भाग ले रही टीमो से कुछ प्रेक्टिकल प्रश्न पूछने थे । 

कैम्प क्लोज़िंग के बाद हमने पूरे कैम्प्स की सफाई की । 

Started Ended
Number of participants
1
Service hours
24
Location
India
Topics
Communications and Scouting Profile
Youth Programme
Youth Leadership

Share via

Share