विश्व पृथ्वी दिवस मनाया
India

विश्व पृथ्वी दिवस मनाया

परबतसर। 22 अप्रेल को पूरा विश्व पृथ्वी दिवस के रूप में मनाया गया। इस कड़ी में लॉकडाउन के चलते राजस्थान राज्य भारत स्काउट व् गाइड स्थानीय संघ परबतसर ने भी पृथ्वी दिवस का आयोजन घरों से किया। संघ सचिव शैलेश कुमार पलोड़ ने बताया कि स्काउट संगठन प्रतिवर्ष पृथ्वी दिवस के अवसर पर विभिन्न सार्वजनिक स्थानों पर परिंडे, चुग्गापात्र लगाकर पोस्टर,कविता पाठ, निबन्ध जैसी प्रतियोगिताएं आयोजित करता है। लॉकडाउन के कारण इस वर्ष ये सभी प्रतियोगिताये घरों से आयोजित की गयी। शैलेश कुमार पलोड़ ने अपने घर श्यामपुरा में मोर को दाना डाला।प्रधानाचार्य एस एन वैष्णव ने नक्षत्र वन में पौधों को पानी पिलाकर, गांधीचोक पर कोरोना ड्यूटी करने वाले स्काउटर सुभाष पारीक,सुनील सोनी, देवाराम ने स्थानीय अस्पताल में परिंडे लगाकर उनमे पानी भरा। किनसरिया में स्काउटर दामोदर प्रसाद, भकरी में मोतीराम लाडना, बागोट में भँवरुदीन शेख, मॉडल स्कूल में दीनदयाल ओझा ने ऑनलाइन कवितापाठ, सागर ओझा, तुषार कुमावत ने पोस्टर बनाकर, गौतम सोनी, गोविन्द प्रजापत, दीक्षांत सैन ने परिंडे लगाकर, नेमीचंद सैनी, सुभाष पारीक ने कविता एवं मोटिवेशनल स्पीच से इस दिवस पर जागरूकता अभियान चलाया। और पृथ्वी के प्रति जनचेतना का प्रसार किया।
Number of participants
51
Service hours
153
Location
India

Share via

Share