"स्वच्छ जल अभियान" "जल संरक्षण" अंकुश ठाकुर की अगुवाई में भारत स्काउटस एवं गाइड तथा देवदार ईको क्लब के सदस्यों ने प्राकृतिक व पारंपरिक जल स्त्रोतों पानी की बावड़ीयों व पशुओं की खुरली की सफाई की
प्रेसी में प्राकृतिक व पारंपरिक जल स्रोतों के संरक्षण व सफाई के लिए अंकुश ठाकुर व विद्यार्थियों व सहयोगियों की टीम सालों से समर्पित।श्री मूल माहूंनाग (खून) की पूजा अर्चना के लिए पूजारी द्वारा प्रतिदिन ले जाया जाता है प्रेसी स्थित इस बावड़ी का जल।वहीं गांव तथा आसपास के क्षेत्रों में देव आगमन व देवमिलन के शुभ अवसर पर इसी बावड़ी का जल ले जाया जाता है तथा बारह महीने गांव वासी पूजा अर्चना व पीने के लिए इसी बावड़ी के शुद्ध जल का प्रयोग करते हैं। इस बावड़ी के जल का सेवन व प्रयोग प्रतिदिन लगभग सात सौ से अधिक लोग करते हैं। इसके साथ लगती पशुओं के पानी की खुरली से भी सैकड़ों पशु जल पीकर अपनी प्यास बुझाते हैं। मानव,पशु तथा जीवों के प्रति समर्पित राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय प्रेसी के भारत स्काउटस एवं गाईडस तथा देवदार ईको क्लब के सदस्य।
जिला मंडी व करसोग उपमंडल के दूरदराज क्षेत्र व ग्राम पंचायत बाढो रोहाडा व प्रेसी के एकमात्र वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय प्रेसी में प्रधानाचार्य इंद्र सिंह की उपस्थिति व अध्यक्षता में तथा स्काउट मास्टर व प्रभारी देवदार ईको क्लब अंकुश ठाकुर की अगुवाई में भारत स्काउटस एवं गाईडस इकाई तथा देवदार ईको क्लब के सदस्यों अंकुश ठाकुर,चमन लाल, झाबी राम,सेत राम,पीतांबर लाल व गीता राम ने कीचड़ से लथपथ व मटमैली प्राकृतिक व पारम्परिक जल स्रोतों व पशुओं के पानी की खुरली को साफ़ किया।एक ओर बरसात के मौसम में जहाँ जलजनित बीमारीयों का खतरा निरंतर बढ़ता जा रहा है ऎसे में इन प्राकृतिक व परंपरागत जल स्रोतों की नियमित सफाई व रखरखाव बहुत जरुरी हो जाता है click the link below to see the video
https://youtu.be/n6uBmBgiEps