प्लास्टिक मुक्त भविष्य की ओर एक पहल
इस प्रोजेक्ट की प्रेरणा मुझे आस-पास में कचरे को देखकर हुआ क्योंकि जहाँ मैं रहता हूँ वहाँ बहुत ज़्यादा कचरा, प्लास्टिक यहा-वहा पड़ा हुआ रहता है जिसके कारण मुझे वहाँ से प्लास्टिक हटाने तथा जगह साफ़ सफ़ाई रखने की भावना जागृत हुई|
सबसे पहले, मैंने अपनी रोवर रेंजर टीम के साथ टास्क प्लान किया। फिर हमने टास्क अच्छे से पूरा करने के लिए सभी को टीमों में बांट दिया। हर टीम ने अपने आस-पास पड़े कचरे और प्लास्टिक से कुल 20 kg प्लास्टिक इकट्ठा किया। फिर रीसायकल होने वाला प्लास्टिक MCD को भेज दिया गया। यह रीसाइक्लिंग टास्क बच्चों के लिए मज़ेदार था और रीसाइक्लिंग के बारे में सिखाने और जागरूकता बढ़ाने का एक शानदार तरीका भी था।
इस प्रोजेक्ट के जरीए प्लास्टिक-फ्री ज़ोन बनाने के अलग-अलग तरीकों को समझाने और सिखाने का मौका दिया। इससे आस-पास के लोगों को एजुकेट करने, बच्चों को पोस्टर कॉम्पिटिशन के ज़रिए अवेयरनेस बढ़ाने का भी मौका मिला।