
पेड़ लगाओ पर्यावरण बचाओ जीवन बचाओ |
हरियाणा राज्य भारत स्काउट्स एण्ड गाइड्स भीष्म एवं झांसी ओपन ग्रुप कैथल द्वारा आजादी का अमृत महोत्सव कार्यक्रम के अंतर्गत कश्यप धर्मशाला में पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। आज के कार्यक्रम का शुभारंभ ग्रुप के संस्थापक राजीव शर्मा (जिला सचिव , उत्तर रेलवे अम्बाला) जी द्वारा पौधा लगा कर किया गया। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि पौधा लगाना ही हमारी जिम्मेवारी नहीं अपितु इसकी देखभाल भी करनी जरूरी है।पौधे हमारे जीवन के लिए बहुत जरूरी है।
कश्यप धर्मशाला में पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
जिला संगठन आयुक्त (स्काउट एवं गाइड) ने कहा कि ग्रुप का प्रयास सराहनीय है।हम सभी को अपने आसपास के श्रेत्र मे पौधारोपण कार्यक्रम करना चाहिए तथा अन्य लोगों को भी इसके लिए जागरूक करना चाहिए।ताकि हम तथा हमारी आने वाली पीढ़ी स्वच्छ हवा में सांस ले सकें
वृक्ष यह एक प्राकृतिक संसाधन है।
हमें सांस लेने के लिए आवश्यक ऑक्सीजन वृक्ष से प्राप्त होतl है।
गर्मी के चिलचिलाती धूप में वृक्ष हमें छाया प्रदान करते हैं।
वृक्ष के कारण पृथ्वी तल पर CO2 की मात्रा कम होती है जिससे ग्रीन हाउस प्रभाव कम होतl है।