Making Masks for Needy Peoples in this Quarantine Period in Pandemic of COVID-19. Jodhpur, Rajasthan State BSG INDIA .
कोरोना वैश्विक महामारी मै हम राजस्थान राज्य भारत स्काउट व गाइड जिला मुख्यालय जोधपुर की रेंजर्स ने घर पर रहकर मास्क बनाएं । जोधपुर सीओ गाइड सुयश लोढ़ा मेम के निर्देशन में हमने 22 अप्रैल से 8 मई तक हमने 600 से अधिक मास्क बना चुके है और मेने और भावना वैश्नव ने जरूरतमंद लोगों को मार्क्स भी वितरित किए जो मार्क्स खरीद नहीं पा रहे थे, हमने कच्ची बस्तियों में भी मास्क वितरण किए, 22 अप्रैल से आज तक यह घर पर रहकर मास्क बनाने का कार्य निरंतर चल रहा है तथा अधिक से अधिक मास्क जिला प्रशासन, जिला कलक्टर को देना प्रस्तावित है उसमे हमने 500 से अधिक मास्क बना कर सीओ मेम के निर्देशन में उनको किए जाएंगे ।
भारत स्काउट गाइड जोधपुर सी ओ सुयश लोढ़ा मैम के निर्देशन में कोरोनावायरस महामारी में आम जनों तथा प्रशासन की सहायता हेतु इच्छुक आम जनों से मास्क बनवाने हेतु कपड़ा एकत्रित करना, स्वयं भी मास्क निर्माण में सहयोग करना, उक्त कपड़े को मास्क निर्माण हेतु विभिन्न स्थानों पर उसका वितरण करना तथा निर्मित मास्क को एकत्रित कर उन्हें सैनिटाइज करना तत्पश्चात उन मास्क को जरूरतमंदों में वितरित करने का कार्य किया जा रहा है ।
रेंजर मेट सुमन दाधीच
पुष्टिकर महाविद्यालय, जोधपुर
राजस्थान राज्य भारत स्काउट व गाइड
गर्ल्स गाइड हेडक्वार्टर, जोधपुर