महर्षि दधीचि जयंती मे( सेवा कार्य )राजस्थान राज्य भारत स्काउट गाइड जोधपुर
दाधिच समाज समिति में महर्षि दधीचि जयंती की रेली निकाली गई इस जयंती मे मेने अपनी सेवाए दी पानी पिलाना ,नाश्ता देना ,रेली की व्यवस्था करना इत्यादि सेवा दी । दिनांक 1/9/2006
भरी दुपहरी में अंधियारा,
सूरज परछाईं से हारा,
अंतरतम का नेह निचोड़ें, बुझी हुई बाती सुलगाएं।
आओ फिर से दिया जलाएं।
हम पड़ाव को समझे मंजिल,
लक्ष्य हुआ आंखों से ओझल,
वर्तमान के मोहजाल में आने वाला कल न भुलाएं।
आओ फिर से दिया जलाएं।
आहुति बाकी, यज्ञ अधूरा,
अपनों के विघ्नों ने घेरा,
अंतिम जय का वज्र बनाने, नव दधीचि हड्डियां गलाएं।
आओ फिर से दिया जलाएं।