महाविद्यालय संजौली की रोवर्स एंड रेंजर्स इकाई प्रेरक कार्यशाला का आयोजन
India

महाविद्यालय संजौली की रोवर्स एंड रेंजर्स इकाई प्रेरक कार्यशाला का आयोजन

रोवर्स एंड रेंजर्स इकाई ने किया प्रेरक कार्यशाला का आयोजन

आज दिनांक 7 सितम्बर 2019 को राजधानी शिमला स्थित उत्कृष्ट शिक्षा केंद्र राजकीय महाविद्यालय संजौली की रोवर्स एंड रेंजर्स इकाई ने एक प्रेरक कार्यशाला का आयोजन किया। महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ चंद्र भान मेहता ने इस कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। अपने संबोधन में डॉ मेहता ने विद्यार्थियों के व्यक्तित्व विकास में रोवर्स एंड रेंजर्स इकाई के योगदान की प्रशंसा की। 

महाविद्यालय के सभागार में आयोजित इस कार्यक्रम में कला संकाय के प्रथम वर्ष के लगभग 200 विद्यार्थियों ने भाग लिया, जिनमें से तीस विद्यार्थियों ने कार्यशाला से प्रभावित होकर तत्काल रोवर्स एंड रेंजर्स में शामिल होने के लिए पंजीकरण करवाया।

 

 

Number of participants
15
Service hours
90
Location
India
Topics
Communications and Scouting Profile
Youth Engagement

Share via

Share