महात्मा गांधी की 150वी वर्ष गांठ के दौरान साइकिल रैली ।

महात्मा गांधी की 150वी वर्ष गांठ के दौरान साइकिल रैली ।

*टीम समर्थ ने लिया साइक्लिंग रैली में हिस्सा* भारत स्काउट्स एवम गाइड्स जिला कुल्लू की टीम समर्थ द्वारा महात्मा गांधी की 150वीं वर्षगांठ पर स्वछता के सन्देश देते हुए सायकिल रैली में हिस्सा लिया। यह रैली गेमन पुल से टिकरा बाबड़ी तक चली। टीम समर्थ के साथ राजकीय महाविद्यालय कुल्लू के रोवर्स व रेंजर्स ने भी इस कार्यक्रम में हिस्सा लिया। टीम समर्थ द्वारा *मेरा शहर मेरा अभिमान* के स्लोगन से पूरे शहर को स्वछता का संदेश दिया गया। महात्मा गांधी की 150वीं वर्षगांठ मनाने तथा स्वच्छता पर टीम समर्थ की यह मुहिम काफी समय से चली आ रही है। इसी बीच माननीय वन परिवहन युवा सेवा व खेल मंत्री श्री गोविंद ठाकुर जो कि कुल्लू में सफाई अभियान में हिस्सा ले रहे थे उन्होंने भी साईकल रैली में भाग ले रहे साथियों को शुभकामनाएं दी। समर्थ प्रोजेक्ट के निदेशक प्रो ज्योति चरण चौहान द्वारा श्री गोविंद सिंह ठाकुर को स्काउट स्कार्फ़ पहना कर स्मृति चिन्ह भेंट किया। इसी दिन विधायक कुल्लू सदर श्री सूंदर सिंह ठाकुर भी साइक्लिंग रैली व टीम समर्थ को बधाई देने पहुंचे। टीम समर्थ द्वारा विधायक कुल्लू सदर श्री सूंदर सिंह ठाकुर को स्काउट स्कार्फ़ भेंट किया। वहीं जिला प्रशासन कुल्लू के 150वीं वर्षगांठ कार्यक्रम जिसका आयोजन देव सदन कुल्लू में किया गया, उस कार्यक्रम में टीम समर्थ को कुल्लू में सफाई के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य के लिए सम्मानित किया गया।
Number of participants
1
Service hours
3
Location
India
Topics
Youth Programme
Personal safety
Communications and Scouting Profile
Legacy BWF
Youth Engagement
Global Support Assessment Tool
Partnerships

Share via

Share