लोकसभा चुनाव में दिव्यांग व वरिष्ठ नेतानागरिक को मतदान हेतू पीठ व पालकी पर अंकुश ठाकुर व स्काउट एवं गाईड इकाई उठा कर लाए व वापिस ले गए
India

लोकसभा चुनाव में दिव्यांग व वरिष्ठ नेतानागरिक को मतदान हेतू पीठ व पालकी पर अंकुश ठाकुर व स्काउट एवं गाईड इकाई उठा कर लाए व वापिस ले गए

राजकीय वारिष्ठ माध्यमिक विद्यालय प्रेस्सी में भारत भारत सकॉउटस एवं गाईडस ईकाई तथा देवदार ईको क्लब के सदस्यों तथा उप प्रधान मोती राम,व स्कॉउट मास्टर व प्रभारी देवदार ईको क्लब अंकुश ठाकुर की अगुवाई में 70 वर्षीय वरिष्ठ नागरिक व सही से चल पाने में असमर्थ गंगा राम शर्मा जी को 1 घंटे का सफर तय कर व आधा घंटा पीठ पर उठा कर दिलवाया वोट। रोवरस चमन लाल, झाबी राम, महेन्द्र कुमार, शालू कुमारी, संगीता कुमारी, प्रतीक कुमार, पूजा कुमारी, ने सहयोग दिया। भारत सकॉउटस एवं गाईडस ईकाई तथा देवदार ईको क्लब के सदस्यों कल्पना गुप्ता, प्रिया चौहान, महेन्द्र कुमार व झाबी राम ने प्रेसी पोलिंग बूथ में सेवाएं प्रदान कीं जिसकी सराहना बूथ स्तर अधिकारी गंगा राम शर्मा व टीम तथा मतदाताओं ने सराहा इसमें लगातार भीड़ लगी रहने के बावजूद स्काउटस एवं गाईडस ने उनके लिए बैठने के लिए उचित व्यवस्था की उन्हें हर प्रकार की सहायता प्रदान की। साथ ही बजुर्गों व जरूरतमंदों की मदद की जिसकी सभी लोगों ने सराहना की। बूथ जम्हो जालौन में पूर्व में प्रधान व उप प्रधान पद पर रहे गंगा राम शर्मा व उनकी धर्मपत्नी ने कठिन परिस्थिति में भी मतदान कर सभी के लिए मिसाल पेश की इस बूथ पर संगीता कुमारी, शालू कुमारी, पूजा कुमारी, चमन लाल व प्रतीक गुप्ता ने सेवाएं प्रदान की जिसकी प्रशंसा बूथ स्तर अधिकारी बालक राम तथा नियुक्त टीम ने की। वहीं मैहप ब्राहोग के बूथ स्तर अधिकारी जितेंद्र वर्मा की अगुवाई में रेंजरस संजना कुमारी व शीतल वर्मा ने अपनी सेवाएं प्रदान कीं वहीं कांढी टिक्कर स्थित बूथ में बूथ स्तर अधिकारी दलीप सिंह जी की अगुवाई में रोवरस संजय कुमार व चेतन कुमार व रेंजरस शीतल कुमारी, पूनम कुमारी ने अपनी सेवाएं प्रदान कीं। इस समस्त टीम का मार्गदर्शन व देखरेख स्काउट मास्टर व प्रभारी देवदार ईको क्लब अंकुश ठाकुर ने की।

Number of participants
9
Service hours
54
Location
India

Share via

Share