एम ओ पी कार्य

एम ओ पी कार्य

श्री रामदेव सिंह इण्टर मीडिएड कालेज कामतागंज दोस्तपुर सुलतानपुर में त्रिदिवसीय प्रथम एवं द्वितीय सोपान स्काउट/ गाइड प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया जिसमें 132स्काउट एवं 164गाइड सहित कुल296प्रशिक्षुओं ने प्रशिक्षण प्राप्त किया ।इस शिविर में प्रशिक्षुओं को प्रार्थना, झण्डागीत, नियम, प्रतिज्ञा, ध्वजशिष्टाचार, बी पी सिक्स, सीटी के संकेत, खोज के चिह्न, प्राथमिक सहायता, टेन्ट पिचिंग, बिना बर्तन के भोजन बनाना, कदमताल, मार्च पास्ट, कलर पार्टी ,कैम्प फायर ,निःस्वार्थ सेवा भावना,अनुशासन प्रियता ,स्काउटिंग का संक्षिप्त इतिहास व स्काउटिंगके आधारभूत तत्व आदि विषयों की विस्तृत जानकारी प्रदान की गई ।उक्त प्रशिक्षण शिविर का संचालन मुख्य प्रशिक्षक श्री अशोक कुमार आचार्य जिला संगठन कमिश्नर( स्काउट ) श्री बलराम वर्मा, श्री महेन्द्र कुमार वर्मा, श्री रमेश कुमार जिला ट्रेनिंग काउन्सलर ( स्काउट )तथा मनीषा वर्मा जिला ट्रेनिंग काउन्सलर (गाइड )सुलतानपुर ने संयुक्त रूप से किया ।उक्त प्रशिक्षण शिविर का उद्घाटन स्काउट मास्टर श्री रुद्रभान सिंह व संजय सिंह के सहयोग से प्राचार्य श्री इन्द्रजीत वर्मा ने किया । समापन समारोह की अध्यक्षता प्राचार्य श्री इन्द्रजीत वर्मा जी ने कि या । इस अवसर पर विद्यालय के शिक्षक अरुन कुमार सिंह संदीप जी आदि उपस्थित रहे ।
Started Ended
Number of participants
306
Service hours
3672
Location
India

Share via

Share