“ एक दिवसीय योग जागरूकता शिविर ” सुलतानपुर उत्तर प्रदेश भारत I
India

“ एक दिवसीय योग जागरूकता शिविर ” सुलतानपुर उत्तर प्रदेश भारत I

आज दिनांक 14 मई, 2016 , दिन शनिवार को उ० प्रा० वि० देहलीमुबारकपुर , दुबेपुर , सुलतानपुर उत्तर प्रदेश भारत के प्रांगण में “ एक दिवसीय योग जागरूकता शिविर ” का आयोजन किया गया I शिविर का मुख्य उद्देश्य बालक बालिकाओं में स्वास्थ के सम्बन्ध में जागरूकता का संचार एवं उन्हें स्वस्थ के प्रति सजग करना था जिससे वे बुरी आदतों से दूर रहे I कार्यक्रम का प्रारम्भ मैसेंजर ऑफ़ पीस के कोऑर्डिनेटर धर्मेन्द्र प्रताप सिंह ने सबके स्वागत के साथ किया I आये हुए सभी बालक बालिकाओं एवं अतिथियों का आभार व्यक्त करते हुए उन्होंने योग की महत्ता को विस्तार से समझाया कि योग एक जीवन जीने की कला है I योग को प्रसारित करने से हम एक प्रकार से विश्व में शांति का सन्देश भी प्रसारित करते है जो कि आज सबसे आवश्यक है I यदि हम इसे अपनी दिनचर्या में शामिल करे तो स्वस्थ में आश्चर्यजनक सकारात्मक परिणाम देखने को मिलते है I इसके बाद उन्होंने सूक्ष्म व्यायाम एवं विभिन्न प्रकार के प्राणायाम का अभ्यास करवाया I वैज्ञानिक दृष्टिकोण से योग के लाभ पर प्रकाश डालते हुए शिक्षक संजय मिश्र ने विभिन्न आसनो का प्रदर्शन एवं अभ्यास बच्चों को करवाया I कार्यक्रम के बीच - बीच में देशभक्ति के गीतों से शिक्षकों ने वातावरण सृजन किया I शिक्षक प्रदीप सिंह एवं मुख्तार अहमद ने व्याख्यान के माध्यम से समाज में फ़ैल रहे व्यसनों एवं बुराइयों से बच्चों को सचेत किया I शिक्षक पंकज श्रीवास्तव ने नैतिक मूल्यों से जीवन में विकास के विभिन्न बिंदुओं को बच्चों के समक्ष रखा I कार्यक्रम के अंत में बच्चों ने समाज में फैले व्यसनों से आजीवन दूर रहने की शपथ ली I आये हुए सम्मानित ग्राम वासियो ने इस कार्य में बच्चों का सहयोग एवं मार्गदर्शन करने का वचन दिया I शिक्षिका नीलम श्रीवास्तवा , अनुदेशक आरती सिंह एवं स्वाति सिंह ने कार्यक्रम को सफल बनाने में विशेष योगदान दिया I समस्त बच्चों ने इस कार्यक्रम में बढ़ - चढ़ कर प्रतिभाग किया एवं आनंद उठाया I कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित खण्ड शिक्षा अधिकारी श्री ओंकार सिंह ने कहा की इस प्रकार कि कार्यक्रमों के आयोजन से बच्चों में निसन्देह जीवन मूल्यों का संचार होता है एवं स्वस्थ के प्रति जागरूकता आती है I अतिथि के रूप में पधारे प्रधान मु० अतहर खाँ ने इस कार्यक्रम के आयोजन के लिए कोऑर्डिनेटर धर्मेन्द्र प्रताप सिंह का धन्यवाद ज्ञापित किया एवं समस्त स्टाफ को बधाई दी I
Number of participants
112
Service hours
448
Location
India

Share via

Share