BLOOD DONATION
रक्तदान शिविर सम्पन्न। परबतसर। कस्बे में धीरज कौशिक के जन्मदिवस पर भारत विकास परिषद की प्रेरणा से एन टेक ग्रुप द्वारा रक्तदान शिविर आयोजित किया गया।शिविर में राजस्थान राज्य भारत स्काउट गाइड स्थानीय संघ परबतसर के स्काउटरए स्काउट्स का सहयोग सराहनीय रहा। रक्तदाताओं को रक्तदान से पहले और रक्तदान के बाद स्काउटस ने पूरा सहयोग किया। इस अवसर पर प्रभारी सहायक जिला कमिश्नर सावित्री मालपानीएस्काउटर भंवरलाल हर्षवालए दीनदयाल ओझाएनरेश गौड़ए राष्ट्र्पति अवार्ड स्काउट रमाकांत पारीकए आशीष सैनीए अमित पलोड़ए गोपाल थाकनए पूर्व स्काउट कन्हैया लाल काबराए दीपक पारीकए रवि मालाकार ने रक्तदान किया। इस प्रकार इस माह के रक्तदान शिविरों में आज के शिविर में 11 यूनिट एवं दिनांक 7 सितम्बर को ग्राम बिदियाद में स्काउटर सुभाष पारीक द्वारा एक यूनिट कुल 307 यूनिट रक्तदान परबतसर स्थानीय संघ द्वारा किया गया। आज के शिविर में संघ सचिव शैलेश कुमार पलोड़एस्काउटर भंवरलाल हर्षवालए दीनदयाल ओझाए सुभाष पारीक सहित स्काउट रमाकांत पारीकए नितेश गोदावत के साथ साथ नेशनल स्कूल एवं राउमावि के कुल 20 स्काउटस सहित 350 स्वयंसेवको ने सेवा कार्य किया।