fight against corona
*भारत स्काउट एवं गाइड जिला कुल्लू आपात सेवाओं के लिए तत्पर जिला प्रशासन का सहयोग करेंगे*
भारत स्काउट एवं गाइड जिला कुल्लू कोरोना के विरुद्ध लड़ाई लड़ने को जिला प्रशासन का सहयोग के लिए तैयार है। स्काउट एवं गाइड मोटो भी यही कहता है। " तैयार रहो " स्काउटिंग के सिद्धांत नियम एवं प्रतिज्ञा में वर्दीधारी स्काउट/ गाइड की सेना हमेशा से ही ऐसे आपातकालीन मे अपनी सेवा देने के लिए तैयार रही है। इतिहास गवाह है
भारत स्काउट एवं गाइड के राज्य मुख्य आयुक्त एवं शिक्षा निदेशक डॉक्टर अमरजीत कुमार शर्मा ने प्रदेश के तमाम स्काउट/गाइडों की सेवाओं की अपील की है। जिला मुख्य आयुक्त एवं शिक्षा उपनिदेशक श्री बलवंत ठाकुर ने भी जिला प्रशासन को अश्वस्त किया है कि यदि कुल्लू में स्काउट/ गाइड ,रोवर/रेंजर, स्काउट गाइड की आवश्यकता पड़ी तो हम जिला प्रशासन के साथ मिलकर कोरोना जैसी महामारी का मुकाबला करने को तैयार है।
जिला कुल्लू के जिला संगठन आयुक्त (स्काउट) DOC(s) मनोहर लाल ठाकुर नें आहावान किया है अपने पूर्व जिला कुल्लू अपने तमाम जिला कुल्लू के स्काउटिंग से जुड़े रोवर/रेंजर स्काउट एवं गाइड, स्काउट मास्टर/ गाइड कैप्टनों से इस विपता की घड़ी में अंतर्मन से समाज सेवा हेतु लोगों को जागरूक करने हेतु अपनी बहुमूल्य सेवाएं जोकि हमारी स्काउट एवं गाइड सिद्धांत, नियम, प्रतिज्ञा का पालन करते हुए हम सब मिलकर जिला प्रशासन का आपातकालीन स्थिति में मदद के लिए तैयार रहें।
इसके लिए मैं जिला कुल्लू के तमाम संघठनों अधिकारियों कर्मचारियों लीडर एवं समस्त जनमानस से अपील करता हूं।
हमें प्रधानमंत्री मोदी जी मुख्यमंत्री श्री जयराम ठाकुर एवं प्रशासन के आदेशों का पालन करते हुए सहयोगASC(S) ललित शर्मा, SOC(s) पंकज गुप्ता श्री नारायण शर्मा एवं समस्त पदाधिकारियों स्नो लैंड रोवर ओपन क्रू लीडर बीजू, देवभूमि रोवर ओपन क्रू हिम्मत सिंह,हिमलायन रोवर लीडर कमलेश,पार्वती रेंजर लीडर गीता व अन्य सभी स्काउट्स एवं गाइड्ज़ से अपील एवं निवेदन करता हूँ ।
अभी तक भारत स्काउट्स एवं गाइड्ज़ ज़िला कुल्लू द्वारा 42 सदस्यों की पहली सूची एस पी कार्यालय में जमा करा दी है,दूसरी सूची भी शीघ्र ही जमा कर दी जाएगी ।
हम सभी स्काउट्स व गाइड्ज़ अपने-अपने क्षेत्र में सेवाएँ देंगे ।।