vote for india,मतदान को मानव श्रंखला अभियान (7-2-17)
India

vote for india,मतदान को मानव श्रंखला अभियान (7-2-17)

आदमी ने लोकतंत्र में वोट की शक्ति का महत्व बताने के लिए मानव श्रृंखला का निर्माण किया। जागरण की मतदाता जागरूकता मुहिम के तहत मतदान को मानव श्रंखला अभियान में करीब 100 स्कूलों के तकरीबन 20 हजार बच्चों और नागरिकों ने भाग लिया। मथुरा में शक्ति के स्थल योद्धा चौक पर शहीदों की चरण रज लेकर एक श्रृंखला वृंदावन की ओर बढ़ी तो वहां राजा महेंद्र प्रताप की समाधि पर पुष्प अर्पित कर दूसरी श्रृंखला मथुरा की ओर बढ़ी। मानव सागर की यह दोनों पांते पीएमवी पॉलीटेक्निक के उस स्थान पर साझा हुईं, जहां राजा महेंद्र प्रताप ने कभी ब्रज क्षेत्र से शिक्षा की अलख जगाई। जनतंत्र के इस अभियान में वात्सल्य की आंखें भी जुड़ीं। देश के सैन्य बल का गौरव जहां सिर ताने खड़ा है उस टैंक चौराहे पर आज सुबह 10 बजे आम जनता की ताकत ने जुटना शुरू कर दिया। 11 बजते-बजते पूरा इलाका कर्मयोग और जम्हूरियत में जनता के जज्बे की गवाही देने लगा। डीएम नितिन बंसल, एसएसपी मोहित गुप्ता, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव अनिल कुमार यादव, मेमोरी ग‌र्ल्स प्रेरणा, दैनिक जागरण के समाचार संपादक अवधेश कुमार गुप्त और महर्षि दयानंद पुर्नवास संस्थान और सीनियर सेकेंडरी स्कूल राल के डायरेक्टर आर्य अशोक शर्मा ने शांति का प्रतीक उड़ाकर मानव श्रृंखला को रैली में तब्दील किया। इधर वृंदावन में मंगलवार की सुबह केशीघाट स्थित प्रेम महाविद्यालय में स्वतंत्रता संग्राम के योद्धा राजा महेंद्र प्रताप को पुष्पांजलि देकर नगर मजिस्ट्रेट रामअरज यादव एवं टीवी कलाकार आरती क्षेत्रपाल ने बेटियों द्वारा बजाए जा रहे घोष के साथ मानव श्रृंखला की शुरूआत की। वृंदावन के अंतिम छोर से शुरू हुई मानव श्रृंखला गोपीनाथ बाजार, पत्थरपुरा, रंगजी मंदिर, गो¨वद देव मंदिर, गांधी पार्क, नगर पालिका चौराहा, राधानिवास, बस स्टैंड, होते हुए मथुरा मार्ग पर अटल्ला, कैलाश नगर मोड़, पागल बाबा, वात्सल्य ग्राम होते हुए मथुरा आकर मिल गई - See more at: http://www.jagran.com/uttar-pradesh/mathura-15494301.html#sthash.WU6s4xiE.dpuf
Number of participants
20000
Service hours
50000
Location
India
Topics
Youth Programme

Share via

Share