विश्व मासिक धर्म स्वच्छता दिवस
मासिक धर्म स्वच्छता के प्रति जागरूकता बढ़ाने, भ्रांतियों को दूर करने तथा महिलाओं एवं किशोरियों को बेहतर स्वास्थ्य एवं स्वच्छता सुविधाओं से जोड़ने के उद्देश्य से यह कार्यक्रम आयोजित किया गया।
विश्व मासिक धर्म स्वच्छता दिवस के अवसर पर केशव माधव बस्ती में स्वास्थ्य जांच एवं जागरूकता शिविर आयोजित किया गया। लगभग 40 बच्चों की हीमोग्लोबिन व कैल्शियम जांच की गई तथा महिलाओं एवं किशोरियों को मासिक धर्म स्वच्छता के प्रति जागरूक किया गया। अभियान के अंतर्गत लगभग 70 किशोरियों को तीन माह हेतु निशुल्क सैनिटरी नेपकिन वितरित किए गए। स्वयंसेवकों एवं सहयोगियों के सक्रिय योगदान से कार्यक्रम सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ।
इस परियोजना से मासिक धर्म स्वच्छता के महत्व, स्वास्थ्य जागरूकता की आवश्यकता तथा समाज में फैली भ्रांतियों को दूर करने हेतु संवाद की अहम भूमिका को समझने का अवसर मिला। साथ ही टीमवर्क, सामाजिक सेवा एवं सामुदायिक सहभागिता का अनुभव भी प्राप्त हुआ।