विश्व चिंतन दिवस एवं पर्यावरण बचाओ जागरूकता अभियान

समाज में पर्यावरण संरक्षण, स्वच्छता और महिला स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाना। बच्चों और युवाओं में सेवा भावना, नेतृत्व क्षमता और सामाजिक जिम्मेदारी विकसित करना।
केशव बस्ती एवं माधव बस्ती शिक्षा केंद्रों में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। “प्लास्टिक हटाओ पर्यावरण बचाओ” विषय पर पेंटिंग एवं भाषण प्रतियोगिता करवाई गई। बच्चों और उपस्थित लोगों को प्लास्टिक के दुष्प्रभावों के बारे में जानकारी दी गई। सभी प्रतिभागियों को पर्यावरण संरक्षण की शपथ दिलवाई गई। जरूरतमंद बालिकाओं को आगामी तीन माह के लिए निशुल्क सेनेटरी नेपकिन वितरित किए गए।
पर्यावरण संरक्षण के लिए प्लास्टिक का कम उपयोग और रीसाइक्लिंग बेहद आवश्यक है। जागरूकता गतिविधियों से बच्चों में रचनात्मकता और सामाजिक जिम्मेदारी बढ़ती है। टीमवर्क और सामुदायिक सहयोग से सामाजिक अभियानों का प्रभाव अधिक बढ़ता है। महिला स्वास्थ्य और स्वच्छता के प्रति जागरूकता समाज के समग्र विकास के लिए महत्वपूर्ण है।
Number of participants
8
Service hours
16
Beneficiaries
28
Location
India
Topics
Health lifestyles
Healthy Planet
Sexual and reproductive health

Share via

Share