स्वस्थ बालिका स्वस्थ भारत अभियान

लड़कियों और महिलाओं को मासिक धर्म स्वच्छता, स्वास्थ्य और आत्मविश्वास के प्रति जागरूक करना तथा समाज में फैली झिझक और भ्रांतियों को दूर करना।
निःशुल्क सिलाई केंद्र में मासिक धर्म स्वच्छता जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। विशेषज्ञों एवं स्काउट-गाइड सदस्यों द्वारा मासिक धर्म स्वच्छता, पौष्टिक आहार और सेनेटरी पैड के सही उपयोग की जानकारी दी गई। लड़कियों को स्वास्थ्य, स्वच्छता, पर्यावरण, जल संरक्षण और सामाजिक जागरूकता से जुड़े विषयों पर प्रेरित किया गया। अभियान के 70वें माह में लगभग 35 जरूरतमंद लड़कियों को आगामी तीन माह के लिए निःशुल्क सेनेटरी नेपकिन वितरित किए गए।
मासिक धर्म एक सामान्य प्राकृतिक प्रक्रिया है, जिस पर खुलकर बात करना आवश्यक है। स्वच्छता और सही स्वास्थ्य जानकारी से लड़कियों का आत्मविश्वास बढ़ता है। जागरूकता कार्यक्रम समाज में झिझक और गलत धारणाओं को कम करने में सहायक होते हैं। सामुदायिक सहयोग और निरंतर प्रयास से सामाजिक बदलाव संभव है।
Number of participants
9
Service hours
18
Beneficiaries
25
Location
India
Topics
Health lifestyles
Healthy Planet
Sexual and reproductive health

Share via

Share