स्वास्थ्य जांच एवं स्वस्थ बालिका अभियान

लड़कियों के स्वास्थ्य, पोषण और मासिक धर्म स्वच्छता के प्रति जागरूकता बढ़ाना तथा उन्हें बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध करवाना।
शिक्षा केंद्र में निःशुल्क स्वास्थ्य जांच कार्यक्रम आयोजित किया गया। डॉ. राहुल जिंदल के सहयोग से लड़कियों की कैल्शियम जांच करवाई गई। बच्चों और अभिभावकों को कैल्शियम की कमी के लक्षण, संतुलित आहार और विटामिन-D के महत्व के बारे में जानकारी दी गई। स्वस्थ बालिका स्वस्थ भारत अभियान के अंतर्गत लगभग 50 जरूरतमंद लड़कियों को आगामी तीन माह के लिए निःशुल्क सेनेटरी नेपकिन वितरित किए गए। स्काउट्स, रोवर्स और शिक्षकों ने मिलकर कार्यक्रम को सफल बनाया।
संतुलित आहार और नियमित स्वास्थ्य जांच बेहतर स्वास्थ्य के लिए आवश्यक हैं। कैल्शियम और विटामिन-D की कमी से कई स्वास्थ्य समस्याएं उत्पन्न हो सकती हैं। स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम समाज में सकारात्मक बदलाव लाने में सहायक होते हैं। सामुदायिक सहयोग और निरंतर सेवा कार्यों से जरूरतमंद लोगों तक सहायता पहुंचाई जा सकती है।
Number of participants
8
Service hours
16
Beneficiaries
25
Location
India
Topics
Health lifestyles
Healthy Planet
Sexual and reproductive health

Share via

Share