स्काउट गाइड ने राज्य निर्वाचन आयोग के साथ मिलकर लोकतंत्र के महोत्सव में किया सहयोग।
स्काउट गाइड परिवार *माननीय स्टेट चीफ कमिश्नर माननीय जे.सी. महानती जी* का जिनकी दूरदर्शिता का परिणाम है आज का दिन।
आज पूरे राजस्थान में स्काउट गाइड परिवार के लिए वाहवाही एवं पीठ थपथपाने लायक, वास्तविक सेवा की झलक पूरे राजस्थान में एक साथ देखने को मिली।
साथ ही आभारी हैं हम सब लोग या यूं कहूं कि स्काउट परिवार आभारी है राज्य निर्वाचन आयोग का कि जिन्होंने लोकतंत्र के महोत्सव में स्काउट गाइड को महत्वपूर्ण जिम्मेदारी के लिए योग्य माना और पूरे राजस्थान प्रदेश के सभी जिलों में सेवा का मौका सुलभ कराया।
मैं आभार व्यक्त करना चाहूंगा *जिला निर्वाचन अधिकारी एवं जिला कलेक्टर महोदय का जिन्होंने जिलों के बूथों* के लिए दो पारियों में 2-2 स्काउट्स गाइड्स के लिए जिस हिसाब से स्काउट परिवार ने व्यवस्थाएं चाही श्रीमान ने उपलब्ध करवाई।
साथ ही साथ स्काउट्स गाइड्स को सभी प्रकार की सुविधाएं मुहैया करवाने के लिए भी हर संभव प्रयास किए।
श्रीमान जिला कलेक्टर महोदय के निर्देशन के बिना यह सब कुछ संभव नहीं था।
साथ ही आभार व्यक्त करना चाहूंगा जिलों के सभी प्रशासनिक अधिकारियों का और पूरी स्काउट टीम का जिन्होंने एक आवाहन पर अपना शत-प्रतिशत दिया और इन्हीं की बदौलत आज पूरे जिलों में स्काउट्स गाइड्स ने वृद्ध जनों एवं दिव्यांगों की सेवा कर आशीर्वाद लिया।
इनका आशीर्वाद मिलना साक्षात ईश्वर के दर्शन से कम नहीं है।
*इन सभी स्काउट्स गाइड्स की बदौलत सभी दिव्यांगों ने एवं वृद्ध जनों ने सुगमता के साथ राज्य निर्वाचन आयोग की थीम* सुगम मतदान *को सार्थक किया*।
अगर वृद्धजन और दिव्यांगों का वोट प्रतिशत बढ़ता है तो इस नन्ही टीम को इसका श्रेय जाता है।
जय स्काउटिंग.....
शुभ स्काउटिंग.....
जय हिंद.... जय भारत.....
जय जय लोकतंत्र ........
विष्णु कुमार शर्मा
*जयपुर *
*राजस्थान*