पौधरोपण व पर्यावरण संरक्षण 25 सितंबर
महात्मा गाँधी जी की 150वीं जयन्ती से पूर्व कार्यक्रम की तैयारी व क्लाईमेट एक्शन फॉर पीस के अंतर्गत किया पौधरोपण, स्वच्छता ही सेवा के तहत की सफ़ाई,पॉलीथीन व प्लास्टिक एकत्रित किया।
जिला मंडी व करसोग उपमंडल तथा ग्राम पंचायत बाढो रोहाडा व प्रेसी के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय प्रेसी में भारत स्काउटस एवं गाईडस इकाई तथा देवदार ईको क्लब के सदस्यों ने पर्यावरण प्रधानाचार्य इन्द्र सिंह की अध्यक्षता में व स्काउट मास्टर व प्रभारी देवदार ईको क्लब अंकुश ठाकुर की अगुवाई में पौधरोपण व पर्यावरण संरक्षण कार्यक्रम के अन्तर्गत देवदार के पौधे रोपित किए फूलों व पौधों की सिंचाई की अनावश्यक खरपतवार निकाले व पॉलीथीन तथा प्लास्टिक एकत्रित कर भी पर्यावरण संरक्षण हेतू योगदान दिया। इस कार्य में इन्द्र सिंह,गंगा राम,मीना राम,मेघा शर्मा,छात्र समन्वयक व रोवर चमन लाल,सेत राम,महेंद्र कुमार,प्रतीक,शिवानी,अंकिता, नेहा,कुब्जा,अजली,संजना, शशिकांत,मृदुल,अंकित,राहुल, लोकेन्द्र,कल्पना,अंजू,शीतल वर्मा,पूजा व अन्य तथा अंकुश ठाकुर शामिल रहे।सेवादार नीलकंठ व उर्मिला भी इस मौके उपस्थित रहे।
पॉलीथीन हटाओ अभियान के तहत अंकुश ठाकुर की अगुवाई में विद्यालय परिसर व आसपास के क्षेत्रों से पॉलीथीन एकत्रित किया जिसमें गंगा राम शर्मा का भी विशेष योगदान रहा इसके अलावा चमन लाल, सेत राम, प्रतीक कुमार, चमन लाल, शालू पूनम तथा अन्य ने भी योगदान दिया।