MASK MAKING AND DISTRIBUTAION
दुनिया में फैली कोरोना महामारी से बचने के लिए मास्क लगाना जरूरी है जिसकी वजह से मार्केट में मास्क की संख्या कम होने और लॉक डाउन होने की वजह से सभी को मास्क उपलब्ध नहीं हो पाए इसीलिए कोरोना लॉकडाउन में जनसाधारण और प्रशासन को सहयोग देने की दृष्टि से बसंत कुमार लाटा सीओ स्काउट और रितु शर्मा सीओ गाइड के मार्गदर्शन में मैंने अपने घर पर रहते हुए अपने परिवारजनों के साथ मिलकर मास्क बनाने का कार्य शुरू किया इसके लिए हमने अपने घर में उपलब्ध कॉटन कपड़े का उपयोग किया सभी कपड़ों के मास्क बनाने के बाद जिला मुख्यालय से भी 15 मीटर कपड़ा लाए और उनके भी मास्क बनाएं इस तरह हमने तकरीबन 515 मास्क बनाएं और जिला मुख्यालय पर रितु शर्मा सीओ गाइड सीकर को प्रदान किए ताकि जिले में मास्क वितरित किए जा सके मास्क बैंक का भी निर्माण किया गया है इसलिए मास्क बनाने का कार्य अभी भी जारी है और जिला अथवा स्थानीय स्तर पर स्थापित किए गए मास्क बैंक में दान करेंगे ताकि भारत सरकार को राष्ट्रीय संकट कि इस महत्वपूर्ण अवधि के दौरान कोविड-19 महामारी का मुकाबला करने के लिए मास्क उपलब्ध कराने में सहयोग प्रदान करेगा