500 लीटर ठंडा पानी रोज पिला रहे स्काउट गाइड
India

500 लीटर ठंडा पानी रोज पिला रहे स्काउट गाइड

सूरज के तमतमाते तेवरों के बीच जब अधिकाँश बच्चे घर पर आराम कर रहे होते है तब विजयंत स्काउट ग्रुप के नन्हें मुन्ने स्काउट गाइड गर्मी से होड़ लेते हुए प्रतिदिन दोपहर 12 बजे से 2 बजे तक गंगवाल बस स्टेंड पर यात्रियों को ठंडा पानी पिलाते है। पिछले 5 वर्षों से 1 मई से 30 मई तक रोज ये स्काउट गाइड बस स्टेंड पर जल सेवा करते है।ठन्डे पानी के 25 जार याने 500लीटर पानी जब तक ख़त्म नहीं हो जाता बच्चे अपना सेवा कार्य मुस्तैदी से जारी रखते है। मुस्कुराते हुए कड़ी धूप में इन बच्चों के हाथों पानी पीकर यात्रीगण बच्चों को खूब सारा आशीर्वाद देकर सर पर हाथ फेरकर जाते है। बच्चों के इस प्रयास को अभिभावकों का भी सक्रिय सहयोग प्राप्त हो रहा है।प्रतिदिन बच्चों के साथ 2 अभिभावक भी बारी बारी से उनकी मदद और हौंसला अफ़जाई के लिये उपस्थित रहते है। शाबाश टीम विजयंत।
Started Ended
Number of participants
8
Service hours
496
Location
India
Topics
Youth Programme

Share via

Share