" विश्व शान्ति दिवस " 21-09-2016 , सुलतानपुर, उत्तर प्रदेश, भारत
अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर शांति का सन्देश देने के लिए आज 21-09-2016 को उ० प्रा० वि० कूरेभार जनपद सुलतानपुर के प्रांगण में उ० प्रा० वि० कूरेभार एवं कस्तूरबा गाँधी आवासीय बालिका विद्यालय के क्षात्र क्षात्राओ के साथ संयुक्त रूप से एक वृहत्त कार्यक्रम का आयोजन किया गया I इस अवसर पर सबसे पहले " सर्व धर्म प्रार्थना " का आयोजन किया गया I इसके उपरान्त क्षात्र क्षात्राओ ने एक पैदल मार्च का आयोजन एवं मानव श्रृंखला का निर्माण किया I क्षात्र क्षात्राओ एवं शिक्षको ने बैनर एवं स्लोगन के माध्यम से विश्व शांति का प्रचार प्रसार किया I मैसेंजर ऑफ़ पीस कोऑर्डिनेटर स्काउट मास्टर धर्मेन्द्र प्रताप सिंह ने विश्व शांति दिवस की महत्ता पर प्रकाश डालते हुए कहा कि स्काउटिंग के माध्यम से वैश्विक कल्याण के लिए विभिन्न कार्य किये जा रहे है I विश्व शान्ति के कार्यो में वे सभी कार्य सम्मिलित है जिनसे सम्पूर्ण मानव जाति का कल्याण हो I उन्होंने कहा कि हम सबका यह दायित्व बनता है कि मानव जाति के कल्याण के लिए हम सब एक जुट होकर कुछ नया करने का प्रयास करे I उन्होंने बताया की हम अपने इस प्रकार के कार्यो से समाज में एक उदाहरण तो बनते ही है साथ ही साथ हम लोगो को समाज सेवा हेतु प्रेरित भी करते है I
इस अवसर पर उपस्थित खण्ड शिक्षा अधिकारी कूरेभार श्री सुशील कुमार त्रिपाठी जी ने कहा कि क्षात्र क्षात्राओ द्वारा किये गए इस प्रयास से यह बात पता चलती है कि ये सब भी अपने जीवन में कुछ नया करने के प्रति सजग एवं तत्पर है , उन्होंने क्षात्र क्षात्राओ को इस आयोजन के लिए शुभकामनाये दी I जिला स्काउट मास्टर दयाराम सरोज ने क्षात्र क्षात्राओ को पर्यावरण से प्रेम करने एवं रोज कुछ नया सीखने के लिए तैयार रहने को कहा I जिला गाइड कप्तान ज्योति सिंह ने गीत के माध्यम से क्षात्र क्षात्राओ को देश प्रेम एवं मानव जाति कल्याण कि बाते बतायी I इसके उपरान्त वृक्षारोपण किया गया I क्षात्र क्षात्राओ को यह शपथ दिलाई गयी कि वे अपने अपने घर पर एक पेड़ अवश्य लगाएंगे और उसकी रक्षा भी करेंगे I इस अवसर पर एक कला प्रतियोगिता भी आयोजित की गयी I
कार्यक्रम के समापन के अवसर पर उपस्थित प्र० अ० पुष्पावती गुप्ता , वार्डेन मिथिलेश कुमारी , कंचन कुमारी एवं अन्य सभी अध्यापको ने अपने भाषण से क्षात्र क्षात्राओ का उत्साह वर्धन किया I जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी श्री कौस्तुभ कुमार सिंह ने इस कार्यक्रम के आयोजन पर सभी उपस्थित अध्यापको एवं क्षात्र क्षात्राओ को बधाई एवं शुभकामनाये दी I