तीन दिवसीय स्काउट गाइड प्रशिक्षण शिविर , कस्तूरबा आवासीय बालिका विद्यालय, अखण्डनगर, सुलतानपुर,उत्तर प्रदेश, भारत
स्काउटिंग आंदोलन की जागरूकता को बढ़ाने के क्रम में तीन दिवसीय स्काउट गाइड प्रशिक्षण शिविर , कस्तूरबा आवासीय बालिका विद्यालय, अखण्डनगर, सुलतानपुर,उत्तर प्रदेश, भारत में आयोजित किया गया I प्रशिक्षण की शुरुआत आंदोलन के सामान्य परिचय से की गयी I बालिकाओ को नियम, प्रतिज्ञा, वर्दी, सल्यूट, झण्डा, प्राथमिक सहायता, अनुमान लगाना, दिशाओ का ज्ञान, टेण्टनिर्माण, पुल निर्माण, गैजेट्स निर्माण, बिना बर्तन के भोजन बनाना आदि का प्रशिक्षण दिया गया I
कार्यक्रम को और भी रोचक बनाने के लिए " मेसेंजर्स ऑफ़ पीस " की जानकारी दी गयी एवं खेल भी करवाये गए I
उपस्थित सभी स्टाफ वार्डन और बच्चो ने इस कार्यक्रम में अपनी पूर्ण प्रतिभागिता प्रदान की I