स्काउट गाइड ने की चंबल नदी पर सफाई
मध्य प्रदेश के मुखिया श्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा नदियों की सफाई के लिए अभियान चलाया जा रहा है। इस पवित्र कार्य को जिला मुरैना मे कलेक्टर श्री विनोद शर्मा के नेत्रत्व मे चंबल नदी को स्वच्छ बनाने का कार्य किया जा रहा है । चंबल नदी की सफाई करने मे मुरैना जिले के स्काउट गाइड ने अग्रणी भूमिका निभाई है ।
आज दिनांक 04 जून 2017 को भी स्काउट गाइड ने चंबल नदी पर सुबह 07.30 बजे पहुँच कर 10.30 बजे तक सफाई कार्य किया। जिसमे उनके द्वारा नदी मे से पूजा सामग्री, पोलिथीन , घास , प्लास्टिक एवं अन्य कचरे को बाहर निकालकर एकत्रित किया जिसे नगर निगम द्वारा यथा स्थान फेंका गया ।
इस अवसर पर कलेक्टर श्री विनोद शर्मा ने कहा की चंबल नदी को स्वच्छ रखने मे सभी की भूमिका सराहनिय है किन्तु स्काउट गाइड द्वारा जो कार्य किया गया वह प्रेरणादाई है। स्काउट गाइड द्वारा जो कार्य किया गया मे उनके कार्य को सलाम करता हूँ तथा स्काउट गाइड एवं पदाधिकारियों को बधाई देता हूँ।
इस कार्य मे डॉ आर. एन. नीखरा जिला शिक्षा अधिकारी एव जिला मुख्य आयुक्त मुरैना , श्री वीर सिंह यादव सहायक राज्य संगठन आयुक्त चंबल संभाग, श्री मुरारी लाल मावई, मूलचंद गौर , ओ पी गुप्ता , श्रीमती प्रमिला सेंगर राकेश कुमार शर्मा , केदार यादव, श्रीमति उर्मिला सेमिल, अमृत लाल यादव, अतर सिंह राजपूत, भीमसेन लहरी मेसेंजर ऑफ पीस , श्री रघुवर दयाल कुशवाह , महेश यादव , श्री रामनरेश दंडोतिया , श्री कृष्णा पचौरी , मनोज शर्मा , रिविन्द्र शर्मा , श्रीमती निर्मला कुशवाह, श्री ब्रजेश कुशवाह सहित 26 रोवर स्काउट एवं 15 गाइड कुल 41 ने भाग लिया ।