स्काउट गाइड ने की चंबल नदी की सफाई
भारत स्काउट एवं गाइड मुरैना के 60 स्काउट गाइड एवं रोवेन रेंजर ने दिनांक 07.05.2017 को चंबल नदी के राजघाट पर सफाई अभियान चलाया । जिसमे उन्होने नदी मे से पोलिथीन, कचरा, प्रसाद आदि को बाहर निकाला , साथ ही स्थानीय लोगों से अपपेल की कि किसी भी नदी मे कचरा न फेंके उसका उचित निस्तारण करें। सफाई अभियान मे स्काउट गाइड द्वारा प्रातः 07 बजे से दोपहर 01 बजे तक श्रमदन किया । इस अभियान मे मुरैना कलेक्टर श्री विनोद शर्मा स्वयं साथ रहे एवं मर्ग्द्राशन तथा उत्साहबरधन किया।