मैसेंजर ऑफ पीस की अंतर मंडलीय कार्यशाला संपन्न  मैसेंजर ऑफ पीस कि तृतीय अंतर मंडलीय कार्यशाला जनपद देवरिया

मैसेंजर ऑफ पीस की अंतर मंडलीय कार्यशाला संपन्न मैसेंजर ऑफ पीस कि तृतीय अंतर मंडलीय कार्यशाला जनपद देवरिया

मैसेंजर ऑफ पीस की अंतर मंडलीय कार्यशाला संपन्न मैसेंजर ऑफ पीस कि तृतीय अंतर मंडलीय कार्यशाला जनपद देवरिया के पलक लान में आयोजित की गई जिसमें स्काउट गाइड,स्काउटर,गाइडर और स्थानीय लोगों के बीच प्रोफाइल बनाना,किए गए कार्यों का स्काउट डॉट ओआरजी पर अपलोड करना, मैसेंजर ऑफ पीस और समाज एक दूसरे के पूरक कैसे आदि विषयों पर प्रोजेक्टर के माध्यम से जानकारी दी गई। लोकल कोऑर्डिनेटर अश्वनी तिवारी की अगुवाई में जनपद बस्ती से कुलदीप सिंह, गोरखपुर से अश्वनी कुमार श्रीवास्तव विशेष रूप से कार्यशाला को संबोधित करते हुए मैसेंजर ऑफ पीस के विभिन्न आयामों के बारे में विस्तार पूर्वक जानकारी दी। कई जनपदों से आए हुए स्काउट गाइड ने बताए गए जानकारियों पर आधारित प्रश्नोत्तरी में भाग लेकर इनाम जीते। कार्यशाला की तरफ से कुलदीप सिंह को उनके योगदानों के लिए अंगवस्त्र एवं स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर जिला संगठन कमिश्नर जे पी सैनी सहित कई वरिष्ठ स्काउटर,गाइडर ने सहभागिता निभाई।
Number of participants
70
Service hours
210
Location
India
Topics
Youth Programme
Personal safety

Share via

Share