जवाहरलाल नेहरु महाविद्यालय में टेलीफोन केबल बिछाई के लिए श्रमदान
India

जवाहरलाल नेहरु महाविद्यालय में टेलीफोन केबल बिछाई के लिए श्रमदान

दिनांक 13 अगस्त 2015 को जवाहरलाल नेहरु राजकीय महाविद्यालय के काफी समय से लंबित पड़े कार्य " कालेज को वाई फाई से जोड़ने " के कार्य को किया I वास्तव में TELECOM DEPARTMENT केबल को OVER HEAD नहीं बिछाना चाहता था क्यों कि इसके चोरी होने की आशंका ज्यादा थी और उनके पास इस केबल को बिछाने के लिए लेबर नहीं थी I इस कारण यह कार्य शुरू ही नहीं हो पा रहा था इसलिए इस कार्य को पूरा करने के लिए रोवर लीडर ज्योति चरन व् रेंजर लीडर कविता कटोच ने प्राचार्य महोदय से परामर्श करके अपने रोवर्स व् रेंजर्स को यह प्रोजेक्ट दिया ताकि कॉलेज के बच्चे इसका जल्द से जल्द फायदा उठा सकें I इस काम को करने के लिए 27 लोगों ने भाग लिया और 700 मीटर से भी ज्यादा केबल को बिछाने के लिए 4 टीमें बनाई I पहली टीम रास्ते की झाड़ियों आदि की सफाई करके आगे बढती रही और दूसरी टीम सड़क की खुदाई में लग गयी I तीसरी टीम ने केबल को बिछा कर इसे मिटटी के अन्दर दबा दिया I चौथी टीम इन सभी को पानी आदि की व्यवस्था में लगी रही I
Number of participants
27
Service hours
81
Location
India
Topics
Youth Programme
Personal safety

Share via

Share