एम ओ पी कार्य
हर्ष गर्ल्स टीचर ट्रेनिंग महाविद्यालय में दिनांक 22 अगस्त 2016 से 26 अगस्त 2016 तक पंचदिवसीय स्काउट गाइड का प्रशिक्षण बी टी सी2013व2014बैच के प्रशिक्षुओं को बड़े रोचक ढंग से मुख्य प्रशिक्षक श्री अशोक कुमार आचार्य जिला संगठन कमिश्नर (स्काउट )सुलतानपुर व शिवटी वर्मा जिला ट्रेनिंग काउन्सलर (गाइड) रमेश कुमार, महेन्द्र कुमार वर्मा जिला ट्रेनिंग काउन्सलर (स्काउट) सुलतानपुर ने प्रदान किया ।इस शिविर में 70 गाइडो ने स्काउटिंग के आधारभूत तत्व, प्रार्थना, झण्डागीत, नियम, प्रतिज्ञा, ध्वजशिष्टाचार, बी पी सिक्स, सीटी के संकेत, खोज के चिह्न, प्राथमिक सहायता, आयु के अनुसार वर्गीकरण,गाँठ एवं बंधन, कदमताल, मार्च पास्ट ,सैल्यूटिंग रिपोर्टिंग,कैम्पफायर, टेन्ट पिचिंग बिना बर्तन के भोजन बनाना ,तथा व्यक्तित्व विकास के अनेक गुर सिखाए गए।सर्वधर्म प्रार्थना में महाविद्यालय के प्रबंधक श्री विकास शुक्ल जी ने उपस्थित होकर"मैसेन्जर आफ पीस" का पावन कार्य क्रम में भाग लिया गया ।