अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस जागरूकता अभियान

इस परियोजना की मुख्य प्रेरणा महिलाओं एवं बालिकाओं को उनके अधिकारों, स्वास्थ्य, स्वच्छता, शिक्षा एवं सम्मान के प्रति जागरूक करना था। समाज के कमजोर एवं जरूरतमंद वर्ग की बालिकाओं को मासिक स्वच्छता संबंधी आवश्यक सुविधाएं एवं सही जानकारी उपलब्ध कराना इस कार्यक्रम का प्रमुख उद्देश्य रहा। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर महिलाओं के योगदान, संघर्ष एवं उपलब्धियों को सम्मान देने तथा उन्हें आत्मनिर्भर एवं सशक्त बनाने की भावना से इस अभियान का आयोजन किया गया।
बाल्मिकी बस्ती स्थित निःशुल्क शिक्षा केंद्र में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। महिलाओं के अधिकार, स्वास्थ्य एवं स्वच्छता पर जानकारी दी गई तथा “स्वस्थ बालिका स्वस्थ भारत” अभियान के अंतर्गत 35 जरूरतमंद बालिकाओं को निःशुल्क सेनेटरी नेपकिन वितरित किए गए।
महिलाओं को शिक्षा, स्वास्थ्य और समान अधिकारों के प्रति जागरूक करना समाज के विकास के लिए आवश्यक है। महिला सशक्तिकरण से आत्मविश्वास बढ़ता है और आने वाली पीढ़ी को प्रेरणा मिलती है। निशुल्क सेनेटरी नेपकिन वितरण जैसे अभियान लड़कियों के स्वास्थ्य, स्वच्छता और सम्मान को बढ़ावा देते हैं। सामुदायिक सहयोग और टीमवर्क से सामाजिक कार्य अधिक प्रभावी बनते हैं। जागरूकता कार्यक्रमों के माध्यम से समाज में सकारात्मक सोच और संवेदनशीलता विकसित होती है।
Number of participants
7
Service hours
14
Beneficiaries
28
Location
India
Topics
Health lifestyles
Sexual and reproductive health
Healthy Planet
SDGS

Share via

Share