अंतर्राष्ट्रीय कुल्लू दशहरा में जवाहरलाल नेहरु राजकीय महाविद्यालय के रोवर्स व् रेंजर्स द्वारा MUSICAL PLAY का मंचन
India

अंतर्राष्ट्रीय कुल्लू दशहरा में जवाहरलाल नेहरु राजकीय महाविद्यालय के रोवर्स व् रेंजर्स द्वारा MUSICAL PLAY का मंचन

जवाहरलाल नेहरु राजकीय महाविद्यालय के रोवर्स व् रेंजर्स ने कुल्लू के अंतर्राष्ट्रीय दशहरा महोत्सव में गद्दियों के जीवन पर आधारित एक MUSICAL PLAY का मंचन किया I इस नाटक को तैयार करने में हमें 10 दिन लगे जिसमे लगभग 39 प्रतिभागी थे I महाविद्यालय के रोवर्स व् रेंजर्स ने बहुत मेहनत व् लगन से न केवल नाटक के लिए स्टेज का निर्माण किया बल्कि नाटक का मंचन भी किया I यह नाटक गद्दियों के कठिन जीवन की कहानी बयान करता है कि केसे वे लोग जन्म से लेकर मृत्यु तक कठिन भौगोलिक और परिस्थितयों में अपना जीवन जीते हैं I जब वे अपने पशुधन के साथ दूर पहाड़ो को अपने घरों से निकलते हैं तो फिर चाहे घर अथवा रास्ते में कितनी भी विषम परिस्थिति क्यों न आये वो अपने अभियान को नहीं रोकते बल्कि हिम्मत से उनका मुकाबला करके इसे पूरा करते हैं I यह नाटक, हमें भी यही सिखलाता है कि जीवन में हमें चाहे कितनी भी परेशानियाँ क्यों न आये उनका हिम्मत से मुकाबला करना चाहिए I
Started Ended
Number of participants
39
Service hours
2067
Location
India
Topics
Youth Programme
Personal safety

Share via

Share